24 घण्टे ऑनलाइन

सुशासन, सुरक्षा और किसान कल्याण से बदली उत्तर प्रदेश की पहचान: एके शर्मा

लखनऊ: गुजरात के लोक भवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रतिभाग किया। एक भारत–श्रेष्ठ भारत की…

24GhanteOnline
January 24, 2026
3 min read
सुशासन, सुरक्षा और किसान कल्याण से बदली उत्तर प्रदेश की पहचान: एके शर्मा

लखनऊ: गुजरात के लोक भवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रतिभाग किया। एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का भी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक और आपसी सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, निवेश, उद्योग और सुशासन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में बेहतर बुनियादी ढांचे का विकास, निवेश के लिए अनुकूल वातावरण और पारदर्शी शासन व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार के माध्यम से आमजन को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी “बीमारू राज्य” के रूप में पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश ने आज उस छवि को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अन्नदाता किसानों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह परिवर्तन प्रदेश की जनता के सहयोग, विश्वास और सहभागिता से संभव हुआ है, जिसने शासन को नई ऊर्जा और दिशा दी है।

इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति की सराहना की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें