24 घण्टे ऑनलाइन

स्वच्छताकर्मी गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को धरातल पर कर रहे हैं सच: एके शर्मा

लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों…

24GhanteOnline
October 2, 2025
2 min read

लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का मंत्र आज भी राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें सत्य अहिंसा सादगी स्वच्छता और सेवा की प्रेरणा देता है। गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और शास्त्री जी के जय जवान,जय किसान के मंत्र से आज भी राष्ट्र निर्माण की राह प्रशस्त होती है। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। श्री शर्मा ने सफाईकर्मियों को माला पहनाकर और किट प्रदान कर उनका सम्मान किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संबोधन में कहा कि शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प है। सफाईकर्मी इसके वास्तविक वाहक हैं, जो गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को सच कर रहे हैं और गांधी जी का स्वच्छ भारत का संदेश इन्हीं के प्रयासों से धरातल पर साकार हो रहा है।

इस अवसर पर मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर नगर विकास विभाग की अपर निदेशक श्रीमती रितु सुहास, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर विकास विभाग के अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें