24 घण्टे ऑनलाइन

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

मऊ. घोसी विधानसभा के विधायक स्व. सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनके प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। मंत्री श्री…

24GhanteOnline
November 21, 2025
1 min read

मऊ. घोसी विधानसभा के विधायक स्व. सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनके प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने पूर्व निर्धारित जौनपुर से लखनऊ के दौरे को रद्द करते हुए कल देर शाम दोहरीघाट अंत्येष्टि स्थल पहुंचकर स्व. सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्व. सुधाकर सिंह सरल, सौम्य, जनसेवी और भूमि से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा। उनका निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें