24 घण्टे ऑनलाइन

युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगानी होगी, तभी यह लक्ष्य पूरा होगा: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के…

24GhanteOnline
September 17, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया, साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कुल 180 लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को पांच पांच लाख रुपए का सांकेतिक चेक वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

इस अवसर पर शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बनाए गए विजन 2047 का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब तक भारत को समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगानी होगी, तभी यह लक्ष्य पूरा होगा।

मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं से न केवल युवाओं को आजीविका के साधन मिलेंगे, बल्कि वे स्वयं के साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। इससे प्रदेश में उद्यमिता की नई धारा विकसित होगी और आर्थिक सशक्तिकरण की राह और तेज होगी।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे आह्वान किया कि वे योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करें और प्रदेश की तरक्की में भागीदार बनें।

इस अवसर पर विधायक मडियाहू डॉ आर.के. पटेल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें