24 घण्टे ऑनलाइन

लौह पुरुष के बिना राष्ट्रीय एकता की कल्पना अधूरी: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्ण सहभाग किया। यह मार्च गालिबपुर किंग्स…

24GhanteOnline
November 25, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्ण सहभाग किया। यह मार्च गालिबपुर किंग्स इडेन स्कूल से बरहदपुर कुटी तक निकाला गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे मार्च को ऊर्जा से भर दिया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल भारत माता के ऐसे वीर सपूत थे जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आज़ादी के समय देश में बिखरी हुई 565 रियासतों को एक राष्ट्र के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक और अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य सरदार पटेल ने अतुलनीय रणनीति, दृढ़ संकल्प और अद्वितीय नेतृत्व से पूरा किया। यह एकीकरण भारत की अखंडता और स्थिरता की आधारशिला बना, जिसका लाभ आज पूरा राष्ट्र उठा रहा है।

यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और हजारों स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों और संदेशों ने वातावरण को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।

इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारा ही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि जब हम समाज में प्रेम, सहयोग और समरसता को बढ़ाते हैं, तभी हम सरदार पटेल के सपनों के सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में वास्तविक योगदान कर पाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें