24 घण्टे ऑनलाइन

सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आयोजित यूनिटी मार्च जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आयोजित यूनिटी मार्च जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।मड़ियाहूं के गोपालपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्रता आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की अखंडता को सुरक्षित रखने वाले सबसे निर्णायक व्यक्तित्व भी थे।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब वह गुजरात के खेड़ा जिले में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, तब उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि वहाँ के लोगों के मन में सरदार पटेल के प्रति कितना गहरा सम्मान और श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि खेड़ा में हर घर, हर परिवार और हर बुजुर्ग के हृदय में सरदार पटेल के प्रति अटूट विश्वास और प्रेरणा की भावना बसती है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष केवल इतिहास तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है।

सभा में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सरदार पटेल की संगठन क्षमता, निर्णय शक्ति, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच ने देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज भी भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पटेल जी के विचार और कार्यशैली अत्यंत प्रासंगिक हैं।

युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि राष्ट्रीय एकता तभी मजबूत होगी जब युवा पीढ़ी सरदार पटेल के आदर्शों—अखंडता, अनुशासन, कर्मनिष्ठा और देशभक्ति—को अपने जीवन में अपनाएगी। उन्होंने युवाओं से नवभारत निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि देश के विकास का भविष्य युवाओं की सोच और उनकी ऊर्जा पर निर्भर करता है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद डॉ बी पी सरोज,पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल,जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें