24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा ने मृतक कृषक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत मृतक कृषक सूर्यभान यादव के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि…

24GhanteOnline
October 30, 2025
1 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत मृतक कृषक सूर्यभान यादव के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ग्राम धनौली रामपुर, तहसील घोसी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी है।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना इसी भावना का प्रतीक है, जिसके माध्यम से किसी दुर्घटना में मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहयोग और संबल प्रदान किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें