24 घण्टे ऑनलाइन

विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग और व्यवधान की राजनीति की : ए.के. शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विधानसभा एवं विधान परिषद के तृतीय सत्र के कार्यवाही के दौरान विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। सदन की कार्यवाही के उपरांत मीडिया…

24GhanteOnline
August 5, 2026
2 min read
विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग और व्यवधान की राजनीति की : ए.के. शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विधानसभा एवं विधान परिषद के तृतीय सत्र के कार्यवाही के दौरान विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। सदन की कार्यवाही के उपरांत मीडिया से बातचीत में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विपक्ष की जनता के प्रति उदासीनता, जनहित के कार्यों के प्रति नकारात्मक सोच और सरकार के प्रत्येक विकास कार्य में व्यवधान डालने की प्रवृत्ति पूरे प्रदेश ने देखी है। लगातार नारेबाजी और सदन को बाधित करने की नीति के कारण तीन दिनों का बहुमूल्य समय नष्ट हुआ, जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को हुआ।

उन्हाेंनेे कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस, सार्थक संवाद और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग विपक्ष का दायित्व होता है, लेकिन विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग और व्यवधान की राजनीति की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने विपक्ष की यह नकारात्मक कार्यशैली देखी है। जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों का मूल्यांकन करती है तथा समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से उसका उचित उत्तर भी देगी।

भारी शोर-शराबे के बीच सदन में अपने संबोधन के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आजादी के लगभग 70 वर्षों तक उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। लाखों लोगों के घर अंधेरे में थे और आधे से अधिक मजरों में बिजली तो दूर, खंभे और तार तक नहीं पहुंचे थे। हमारी सरकार ने ऐसे लगभग डेढ़ लाख मजरों तक विद्युत पहुंचाकर सामाजिक और आर्थिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…