24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका 'स्वच्छता टाइम्स' का किया अनावरण

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका 'स्वच्छता टाइम्स' (Swachhta Times) का अनावरण किया। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नगर विकास…

24GhanteOnline
January 27, 2025
2 min read

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका 'स्वच्छता टाइम्स' (Swachhta Times) का अनावरण किया। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर में विभाग द्वारा महाकुम्भ में किये गए कार्यों और दी गयी सुविधाओं का संक्षिप्त परिचय के साथ विभाग की विभिन्न विकास परक योजनाओं में हो रहे कार्यों को प्रदर्शित गया है।

वहीं मासिक पत्रिका 'स्वच्छता टाइम्स' का जनवरी माह का अंक महाकुम्भ 2025 पर आधारित है। उन्होंने कहा कि 'स्वच्छता टाइम्स' पत्रिका की शुरुआत इस आशय से की गयी थी, कि स्वच्छता के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जा सके और इस महती कार्य में सहयोग दे रहे कर्मियों व संस्थाओं की प्रशंसा की जा सके।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मासिक पत्रिका 'स्वच्छता टाइम्स' के संकलन, संचालन और प्रकाशन में योगदान दे रहे सभी कार्मिकों को शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा, स्वच्छता टाइम्स का जनवरी माह का अंक महाकुम्भ पर आधारित है, जो कि बहुत ही प्रेरणादाई है। महाकुंभ को स्वच्छ, सुन्दर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए किये जा रहे कार्यों से सम्बंधित जानकारी इस अंक में प्रदर्शित की गयी है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि महाकुम्भ में करोड़ों लोगों का आगमन देश ही नहीं, विश्व भर से हो रहा है। सभी ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्वच्छता के साथ ही पूरे प्रयागराज की सुन्दरता की प्रशंसा की है। पत्रिका में संतों और श्रद्धालुओं की प्रविष्टियां भी अंकित की गयी हैं, जिसमें उन्होंने स्वच्छ, सुन्दर और प्लास्टिक मुक्त आयोजन की प्रशंसा करते हुए महाकुम्भ में वैश्विक आह्वान भी किया है।

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या


उन्होंने (AK Sharma) वार्षिक कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कैलेंडर नगर विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं मिशन की संक्षिप्त जानकारी का संग्रह है।

कैलेंडर में आकांक्षी नगर योजना, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगरीय परिवहन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना आदि के अंतर्गत हो रहे कार्यों के संक्षिप्त विवरण एवं उद्देश्यों को दर्शाया गया है। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों समेत प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें भी दी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…