24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 8 और 9 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 8 और 9 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के राज्य सरकारों के शहरी विकास विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम में शहरी विकास, स्वच्छता, स्मार्ट सिटी मिशन, आवास, जल निकासी, नगर नियोजन, हरित नगरीकरण और सस्टेनेबल अर्बन ग्रोथ जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) 8 नवम्बर को नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे,जहां वे विभिन्न सत्रों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों और शहरी विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करेंगे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि यह कॉन्क्लेव राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और शहरी विकास की नीति निर्माण प्रक्रिया को और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरों में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है, और उत्तर प्रदेश इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मंत्री श्री शर्मा 9 नवम्बर की रात को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें