जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है : ए. के. शर्मा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) का जन्मदिवस शनिवार को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रातःकाल से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) का जन्मदिवस शनिवार को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रातःकाल से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, प्रशंसकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों का तांता लगा रहा। सभी ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
दिनभर उनके आवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनसे भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर अनेक लोगों ने उनके जनसेवा, विकासोन्मुख कार्यों तथा सरल एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।
सोशल मीडिया पर भी ए. के. शर्मा के जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। देश एवं प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों ने विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। पूरे दिन शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी रहा।
श्री शर्मा के गृह जनपद मऊ में भी उनके जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। जनपद के 20 से अधिक स्थानों पर उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कई स्थानों पर गरीबों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत ए. के. शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं प्रदेशवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है। यही अपनापन उन्हें निरंतर अधिक समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
