24 घण्टे ऑनलाइन

जीएसटी आज देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन चुका: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज राजधानी के प्रमुख व ऐतिहासिक व्यावसायिक क्षेत्र हजरतगंज मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार…

24GhanteOnline
September 26, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज राजधानी के प्रमुख व ऐतिहासिक व्यावसायिक क्षेत्र हजरतगंज मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों पर विस्तृत चर्चा की और उनके लाभों को सरल भाषा में समझाया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीएसटी आज देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन चुका है। यह सुधार न केवल व्यापारियों के लिए कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बना रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि पहले अलग-अलग राज्यों और सेक्टरों में कर व्यवस्था जटिल और असमान थी, लेकिन अब एक राष्ट्र-एक टैक्स व्यवस्था से कारोबारी माहौल बेहतर हुआ है। इससे छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी को समान अवसर मिल रहे हैं।

संवाद के दौरान व्यापारियों और दुकानदारों ने कहा कि जीएसटी सुधार से उनके कामकाज में पारदर्शिता आई है, हिसाब-किताब आसान हुआ है और ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ा है। व्यापारियों ने इसे व्यापार और उद्योग जगत के लिए "गेम चेंजर" बताया।आमजन ने भी इसे उपभोक्ता हित में बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग न केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि समाज के विकास का भी आधार है। सरकार उनके हितों की रक्षा और व्यापार को और अधिक सुगम बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें