24 घण्टे ऑनलाइन

सूरज क्या आज देखा जो..., अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, योगी सरकार से कई सवाल भी पूछा है। साथ ही कहा कि, 2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, योगी सरकार से कई सवाल भी पूछा है। साथ ही कहा कि, 2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है वो उप्र में सौर्य ऊर्जा का झूठा वादा कर रहे हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, 2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है वो उप्र में सौर्य ऊर्जा का झूठा वादा कर रहे हैं। जुमलाई-भाजपाई की बातों पर अब जनता ख़ुद सवाल कर रही है कि: सूरज क्या आज देखा जो सोलर एनर्जी का ख़्याल सत्ता में 8 साल रहने के बाद आया? ⁠जो सोलर प्लांट्स सपा सरकार में कन्नौज, उन्नाव, सीतापुर व अन्य जगह बने थे उनकी देखरेख-उनके रखरखाव की कोई भी व्यवस्था क्यों नहीं करी?


2027 में जिनकी सत्ता का सूरज अस्त होनेवाला है वो उप्र में सौर्य ऊर्जा का झूठा वादा कर रहे हैं। जुमलाई-भाजपाई की बातों पर अब जनता ख़ुद सवाल कर रही है कि:

- सूरज क्या आज देखा जो सोलर एनर्जी का ख़्याल सत्ता में 8 साल रहने के बाद आया?
- ⁠जो सोलर प्लांट्स सपा सरकार में कन्नौज,… pic.twitter.com/oeW0yn44dN


— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 11, 2025

उन्होंने (Akhilesh Yadav) आगे कहा कि, ⁠सपा सरकार में बने लेकिन भाजपा सरकार में बंद पड़े सोलर प्लांट्स को चलाने की क्या योजना बनी है और इसके लिए कितना बजट दिया गया है? ⁠क्या राजनीतिक फ़ायदा उठाने के लिए नये सोलर प्लांट्स घुमाफिराकर अपने लोगों को ही नहीं दिये जा रहे हैं? ⁠क्या नये सोलर प्लांट्स लगाने के पीछे कमीशन या चंदा वसूली की भाजपाई चाल सक्रिय है?

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 9,970 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई


सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा, ⁠क्या गारंटी है कि इन नये सोलर प्लांट्स की भाजपा सरकार उपेक्षा नहीं करेगी? ⁠क्या भाजपा सरकार ने उस अधिकारी के बारे में पहले से जांच-पड़ताल कर ली है जो अरबों-खरबों की इस महाघोटाला योजना को शुरू करवायेगा लेकिन 5% एडवांस कमीशन नहीं माँगेगा या ये सब गोरखधंधा ऊपरी मिलीभगत से छुप्पमछुप्पा हो रहा है। सूरज ढलने से पहले… आज ही भाजपा सरकार इसका उत्तर दे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें