जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 2027 में बदलाव होना तय
समाजवादी विचारक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी…

समाजवादी विचारक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे अखिलेश यादव गोल्फ कार्ट से प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद अखिलेश प्रतिमा तक पहुंच सके और श्रद्धांजलि अर्पित की।
'विचारों को नहीं रोका जा सकता'
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूरा जीवन समर्पित किया और आज भी उनके विचार पार्टी को दिशा देते हैं।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़े आयोजन की अनुमति भले नहीं मिली, लेकिन इससे बदलाव की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उनके मुताबिक, लोहिया पार्क आकार में छोटा हो सकता है, लेकिन विचारों की दृष्टि से वह सबसे बड़ा है।
PDA को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबराकर भाजपा इसकी नई-नई व्याख्याएं कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए इसमें सभी समाज के लोग शामिल हैं। उन्होंने मंच से कहा कि "PDA में P पंडित भी है" और किसी भी वर्ग को दबाने की कोशिश अंततः उसे और मजबूत ही करेगी।
अभिषेक मिश्रा का एनकाउंटर पर बड़ा बयान
सम्मेलन में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर कराए गए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कथित फर्जी एनकाउंटरों की जांच कराई जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि जांच में यदि किसी भी अधिकारी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी वरिष्ठ अधिकारी क्यों न हो।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
