आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात
उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को रामपुर पर सबकी नजरें टिकी हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से मिलने जिला जेल पहुंचे हैं। जेल में मुलाकात के बाद वह…

उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को रामपुर पर सबकी नजरें टिकी हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से मिलने जिला जेल पहुंचे हैं। जेल में मुलाकात के बाद वह आजम खान के आवास पर भी जाएंगे, जहां उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब से मिलने का कार्यक्रम है।
अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:30 बजे जौहर विश्वविद्यालय परिसर के हेलीपैड पर उतरा। वहां तंजीन फातिमा, अदीब और सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश कार से जेल पहुंचे और करीब 1:42 बजे अंदर दाखिल हुए। उनके दौरे को देखते हुए जेल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
अक्टूबर 2025 से अब तक तीन मुलाकातें
आजम खान से अखिलेश यादव की यह एक साल के भीतर तीसरी मुलाकात है। 9 अक्टूबर 2025 को अखिलेश रामपुर आए थे और दोनों नेताओं ने करीब दो घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की थी। इसके बाद नवंबर 2025 में आजम खान और अब्दुल्ला आजम लखनऊ में अखिलेश से मिले थे। उस समय आजम खान ने अपने दर्द और दास्तां का जिक्र किया था।
इस बार अखिलेश का रामपुर दौरा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जेल में आजम खान और अब्दुल्ला से मिलने के साथ उनके परिवार से भी मुलाकात की योजना है। इससे पहले सपा नेता शिवपाल यादव ने करीब दो महीने पहले रामपुर जेल में पिता-पुत्र से मुलाकात की थी। वह आजम खान के घर जाकर तंजीन फातिमा से भी मिले थे।
सात-सात साल की सजा काट रहे आजम और अब्दुल्ला
पैन कार्ड मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को सात-सात साल की सजा सुनाई है। दोनों रामपुर जिला जेल में बंद हैं। आजम खान ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है और अब उन्हें वहां से राहत मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले अखिलेश यादव आजम खान को सपा का पुराना और अहम नेता बता चुके हैं। उन्होंने पार्टी में आजम खान की भूमिका को बड़े दरख्त जैसा बताते हुए कहा था कि यह एक बड़ी लड़ाई है, जिसे मिलकर लड़ना होगा।
जेल और आवास के आसपास पुलिस तैनात
सपा अध्यक्ष के दौरे से पहले रामपुर में आजम खान के घर, पार्टी कार्यालय और जिला जेल के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई। पुलिस ने सुरक्षा के लिए कई टीमें लगाईं। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद थी। अखिलेश के स्वागत में शहर में पोस्टर लगाए गए।
दौरे से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजम खान उनकी पार्टी के नेता हैं और अखिलेश यादव को उनसे मिलने जाना चाहिए। अब इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत होती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
