24 घण्टे ऑनलाइन

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, राजनीतिक संरक्षण पर भी उठाए सवाल

भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस तरह की गतिविधियों के पीछे किसका हाथ है, इस पर सवाल…

24GhanteOnline
November 3, 2026
1 min read
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, राजनीतिक संरक्षण पर भी उठाए सवाल

भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस तरह की गतिविधियों के पीछे किसका हाथ है, इस पर सवाल उठाए हैं।

'हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं'

अखिलेश यादव ने लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।”

सभी कार्यक्रम रद्द करने की उठाई मांग

सपा अध्यक्ष ने संबंधित व्यक्ति पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए उसके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाने की मांग की। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, “अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।”

अखिलेश यादव की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब धार्मिक विषयों से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया मंचों पर बहस देखने को मिल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…