24 घण्टे ऑनलाइन

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read
हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था निष्पक्ष नहीं रह गई है और थाने भाजपा के इशारे पर चल रहे हैं।

सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पुलिस का ध्यान केवल वसूली पर है और प्रदेश में आम लोगों को कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है और मीडिया के लिए निर्धारित बजट का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह मामला अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना का असर जनता पर पड़ेगा और भाजपा को न चंदा मिलेगा, न चढ़ावा और न ही वोट।

उन्होंने कहा, "मर्यादा का पहला नाम भगवान राम हैं और दूसरा नाम संविधान है। जिन्होंने भगवान राम के नाम पर राजनीति की, वही आज उनके साथ भी विश्वासघात कर रहे हैं।"

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 'एक देश, एक चुनाव' की बात करते हैं, वे समय पर प्रधान पद का चुनाव तक नहीं करा पाए। उन्होंने चढ़ावा चोरी मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों को भगवान राम भी कभी माफ नहीं करेंगे।

दरअसल, 4 अप्रैल से शुरू हुई सिख सामाजिक न्याय यात्रा का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सिख समुदाय के प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।








इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें