अखिलेश यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। राजपाल सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के…
लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। राजपाल सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में तड़के 4 बजे अंतिम सांस ली। राजपाल के निधन की खबर से मुलायम परिवार और सपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है।
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहा है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। जिसके लिए राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को परिवार के लोग सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर के सैफई पहुंचने की संभावना है।
अत्यंत दुखद!
श्रद्धेय नेताजी के अनुज श्री राजपाल यादव जी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबे इलाज के बाद आज प्रात: निधन हो गया है।अंतिम संस्कार आज दोपहर के बाद सैफ़ई में किया जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/ETi7WWtlZv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 9, 2025
बताया जा रहा है कि अंतिम दर्शन के लिए राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। शाम 5 बजे सैफई में साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
USA के जंगलों में लगी आग से हाहाकार, 5 मौतें; कई हॉलीवुड सेलिब्रेटी के बंगले समेत 1000 घर जलकर खाक
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके राजपाल सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने लिखा, “अत्यंत दुखद! श्रद्धेय नेताजी के अनुज श्री राजपाल यादव जी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबे इलाज के बाद आज प्रात: निधन हो गया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर के बाद सैफ़ई में किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
