24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, 3 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट

लखनऊ: यूपी में पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में काफी वृद्धि देखने को मिली है। लोगों को तेज गर्मी का हुआ। इसी बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण…

24GhanteOnline
April 17, 2025
2 min read

लखनऊ: यूपी में पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में काफी वृद्धि देखने को मिली है। लोगों को तेज गर्मी का हुआ। इसी बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण एक बार फिर बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का यू-टर्न लेने जा रहा है। गुरुवार से अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेशवासियों को गर्मी से फिर राहत दिलाएगा।

पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 17 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक हल्की बारिश होने तथा तेज रफ्तार हवा चलने की संभावना है। मौसम परिवर्तन होने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

इन जिलों में बारिश (Rain) ,आंधी का अलर्ट


मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश (Rain) , आंधी का अलर्ट ​जारी किया है। जिसमें सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर,मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर में आंधी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें