24 घण्टे ऑनलाइन

पिथौरागढ़ : NHPC टनल में फंसे सभी कार्मिक सुरक्षित निकाले गए, डीएम ने दी जानकारी

पिथौरागढ़ /देहरादून: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन (NHPC) के पावर हाउस की टनल के दरवाजे (गेट) के ऊपर पहाड़ पर भूस्खलन के कारण आए भारी मलवा आदि गिरने से टनल में फंसे सभी कार्यरत कुल…

24GhanteOnline
August 31, 2025
1 min read

पिथौरागढ़ /देहरादून: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन (NHPC) के पावर हाउस की टनल के दरवाजे (गेट) के ऊपर पहाड़ पर भूस्खलन के कारण आए भारी मलवा आदि गिरने से टनल में फंसे सभी कार्यरत कुल उन्नीस (19) कार्मिक सुरक्षित बाहर आ गए हैं। इनमें से आठ को पहले ही सुरक्षित निकाला जा चुका था। जबकि ग्यारह (11) कर्मचारी उसके भीतर फंसे हुए थे। अब सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

पिथौरागढ़ के जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि शनिवार रात में धारचूला के ऐलागाड़ में ऊपर पहाड़ी पर धंसाव हुआ। जिससे बड़ी मात्रा में गिरा मलवा और और पत्थर, नीचे एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल के गेट पर जा गिरा। इससे वह बंद हो गया।

इस कारण NHPC टनल के भीतर कार्यरत 19 कार्मिक फंस गए। इनमें से आठ कार्मिकों को आज अपराह्न प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाल लिया जबकि 11 अन्य कार्मिक देर शाम तक टनल में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि इन सभी को भी अब सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें