24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ हादसे में मौत का आंकड़ा नहीं दे पाई... उसके बजट के सारे आंकडे झूठे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) महाकुंभ हादसे को लेकर योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। अखिलेश ने एक बार फिर राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। बजट के…

24GhanteOnline
February 1, 2025
2 min read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) महाकुंभ हादसे को लेकर योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। अखिलेश ने एक बार फिर राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। बजट के बाद सपा प्रमुख ने कहा है कि जो सरकार महाकुंभ का आयोजन नहीं करा पाई, वो विकसित भारत क्या बनाएगी। उसके बजट के सारे आंकड़े झूठे हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हम बजट के आंकड़ों का क्या करेंगे? विकसित भारत यही है कि लोगों की जान चली जाए। फूल किन पर बरसाए जा रहे थे? जो सरकार महाकुंभ न करा पाई, मौत का आंकड़ा न दे पाई…उसके बजट के सारे आंकडे झूठे हैं। हमारे लिए मरने वालों के आंकड़े ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अखिलेश ने कहा कि कुंभ के लिए न जाने कितना बजट खर्च किया गया होगा। विज्ञापन चल रहे हैं। लोगों को बुला रहे हैं।

बजट अपनी जगह है पर कुंभ महत्वपूर्ण है


अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 40 करोड़ लोगों को बुलाने का लक्ष्य था। कह रहे थे कि डिजिटल महाकुंभ होगा। डिजिटल में सीसीटीवी लगे थे। क्या आपकी जानकारी में नहीं है। आपने आसमान में ड्रोन उड़ाने की बात कही थी। आपको जानकारी नहीं है? तो ये बजट अपनी जगह है कुंभ महत्वपूर्ण है, जहां पर लाशें बिछी हैं। सरकार को जागना चाहिए। कई हिंदुओं की जान गई है।

सरकार सिर्फ बुलाने में रही, इंतजाम में नहीं


सरकार केवल बुलाने में रही, इंतजाम में सरकार नहीं रही। पहली बार ऐसा हुआ है कि साधु संतों ने शाही स्नान करने से मना कर दिया। कुंभ में कितनों की जान गई है, उसकी लिस्ट नहीं दे रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को वित्त मंत्री ने दिया बंपर तोहफा, टैक्स कटौती की लिमिट दोगुनी की


तमाम उन लोगों की जान गईं, जिनको निमंत्रण ना मिला हो। शंकराचार्य कह रहे हैं कि सीएम झूठा है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सपा प्रमुख ने कुंभ को सेना के हवाले करना चाहिए था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।