24 घण्टे ऑनलाइन

संडे स्पेशल में बनाएं आलू-गोभी की सब्जी

लगभग हर घर में आलू गोभी (Aloo-Gobhi ) की सब्जी को बनाकर चाव से खाया जाता है। लेकिन इसे बनाने का अंदाज बदला जाए तो और भी बेहतरीन स्वाद पाया जा सकता हैं। अगर इस सब्जी को पसंद करते हैं और अलग स्वाद चाहते हैं, तो हम आपके…

24GhanteOnline
January 11, 2025
3 min read

लगभग हर घर में आलू गोभी (Aloo-Gobhi ) की सब्जी को बनाकर चाव से खाया जाता है। लेकिन इसे बनाने का अंदाज बदला जाए तो और भी बेहतरीन स्वाद पाया जा सकता हैं। अगर इस सब्जी को पसंद करते हैं और अलग स्वाद चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू-गोभी (Aloo-Gobhi ) सब्जी बनाने की यूनिक रेसिपी।

आलू गोभी (Aloo-Gobhi )  की सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। करीब 30 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाती हैं। सुबह लंच के लिए आलू-गोभी की सब्जी बेहतरीन ऑप्शन रहेगी। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आलू-गोभी (Aloo-Gobhi ) सब्जी बनाने की सामग्री

आलू - 3-4
फूलगोभी कटा - 1 कप
टमाटर - 2
जीरा - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
हरा धनिया - 3 टेबलस्पून
हरी मिर्च - 2-3
हींग - आधा चुटकी
दालचीनी - 1 टुकड़ा
तेजपत्ता - 2
लौंग - 3-4
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

आलू-गोभी (Aloo-Gobhi ) सब्जी बनाने की विधि

आलू-गोभी (Aloo-Gobhi ) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर साफ कर लें और फिर उनके छिलके उतारकर आधा-आधा इंच के टुकड़े काट लें। इसके बाद गोभी और टमाटर के भी टुकड़े काट लें। अब मिक्सर की मदद से कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद जीरा डालकर भूनें।

जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटे आलू, फूलगोभी, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को 2 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें। इसके बाद सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी कर दें। बीच-बीच में सब्जी को चलाते भी रहें। सब्जी को ढककर तब तक पकाएं जब तक कि आलू और गोभी अच्छी तरह से नरम और कुरकुरे न हो जाएं। इसें 15-20 मिनट का वक्त लग सकता है। बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहना है।

अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च सहित अन्य मसाले डालकर भूनें।

1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दें और अच्छे से मिला दें। मसाले को तब तक भूनना है जब तक कि इसमें से तेल अलग न होने लग जाए। जब मसाले से तेल अलग हो जाए तो उसमें 1/2 कप पानी डाल दें। जब मसाले में उबाल आने लगे तो उसमें आलू-गोभी की सब्जी डालकर मिक्स कर दें।

अब सब्जी को ढककर 5 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद हरी धनिया पत्ती डाल दें और फिर गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट आलू-गोभी (Aloo-Gobhi ) की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…