24 घण्टे ऑनलाइन

यह रायता भूख जगाने के साथ बढ़ा देता है खाने का स्वाद

आलू अधिकतर घरों में रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कह सकते हैं कि इसके बगैर किचन की कल्पना करना मुश्किल है। इससे तरह-तरह की डिश तैयार की जाती है। यह कभी किसी सब्जी के साथ तो कभी अकेला भी खाया जाता है। आज हम आपको आलू…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
यह रायता भूख जगाने के साथ बढ़ा देता है खाने का स्वाद

आलू अधिकतर घरों में रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कह सकते हैं कि इसके बगैर किचन की कल्पना करना मुश्किल है। इससे तरह-तरह की डिश तैयार की जाती है। यह कभी किसी सब्जी के साथ तो कभी अकेला भी खाया जाता है। आज हम आपको आलू के रायते की रेसिपी बताएंगे। रायते भी कई चीजों के होते हैं और सभी लजीज होते हैं। आलू का रायता (Aloo Raita) भी किसी से कम नहीं पड़ता। यह आपकी भूख जागृत करने के साथ खाने का स्वाद भी बढ़ा देगा। यह बनाने में बेहद आसान है और काफी कम समय में बन जाता है। इसका मजा आप पूरी, पराठा और रोटी के साथ ले सकते हैं। इस बार जब भी रायता बनाने का विचार करें तो आलू के रायते (Aloo Raita) पर जरूर गौर फरमाएं।

आलू का रायता (Aloo Raita) बनाने की सामग्री


2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
आधा चम्मच हींग
2 से 3 बड़े आलू उबले हुए
2 हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक कटा हुआ
150 ग्राम दही
3 कलियां लहसुन कटी हुई
3 कलियां लहसुन और एक लाल सूखी मिर्च का पेस्ट
नमक स्वादानुसार

आलू का रायता (Aloo Raita) बनाने की विधि


- सबसे पहले आलू उबाल लें। इसके बाद दही में लहसुन और लाल सूखी मिर्च का पेस्ट, नमक डाल दें।
- अब इसमें उबले हुए आलू के टुकड़े भी डालें। एक दूसरे पैन में तेल गरम करें।
- इसमें जीरा, हींग और कटा हुआ लहसुन डालकर तड़का लगाएं। फिर इसे तैयार आलू-दही में डाल दें।
- इसके बाद इसमें ऊपर से हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें। फिर इस सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
- थोड़ा सा पानी डालें ताकि यह ज्‍यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला न हो। तैयार है आलू का रायता (Aloo Raita) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…