24 घण्टे ऑनलाइन

नॉन वेज के हैं शौकीन, घर पर ही बनाए लाजवाब हैदराबादी ग्रीन चिकन

चिकन खाने वाले लोगों को चिकन का नया जायका लेने के बहुत इच्छा होती हैं। लेकिन घर पर चिकन के साथ ज्यादा रेसिपी नहीं बनाई जाती हैं, जिसके चलते उन्हें होटल की ओर रूख करना पड़ता हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक आसान Recipe लेकर…

24GhanteOnline
February 26, 2026
2 min read
नॉन वेज के हैं शौकीन, घर पर ही बनाए लाजवाब हैदराबादी ग्रीन चिकन

चिकन खाने वाले लोगों को चिकन का नया जायका लेने के बहुत इच्छा होती हैं। लेकिन घर पर चिकन के साथ ज्यादा रेसिपी नहीं बनाई जाती हैं, जिसके चलते उन्हें होटल की ओर रूख करना पड़ता हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक आसान Recipe लेकर आये हैं, जिसका नाम है 'हैदराबादी ग्रीन चिकन' (Hyderabadi Green Chicken) जो स्वाद में भरपूर लाजवाब होती हैं। तो आइये जानते हैं हैदराबादी ग्रीन चिकन (Hyderabadi Green Chicken)  बनाने की Recipe के बारे में।

हैदराबादी ग्रीन चिकन (Hyderabadi Green Chicken)  बनाने की  सामग्री :

- आधा किलो चिकन
- चार बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- दही 200 ग्राम
- आधा चम्मच हरी इलायची पाउडर
- आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- नींबू का रस 1 चम्मच
- धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च का पेस्ट
- साबुत लाल मिर्च दो
- हरे टमाटर का पेस्ट एक कप
- हरा रंग एक चौथाई छोटा चम्मच
- तली प्याज का पेस्ट आधा कप
- काजू-बादाम का पेस्ट दो चम्मच
- आधा कप तेल
- स्वादानुसार नमक
- एक कड़ाही

 

hyderabadi green chicken,recipe hyderabadi green chicken,recipe,chicken recipe ,हैदराबादी ग्रीन चिकन, हैदराबादी ग्रीन चिकन रेसिपी, रेसिपी, चिकन रेसिपी, हैदराबादी रेसिपी, खाना-खजाना

हैदराबादी ग्रीन चिकन (Hyderabadi Green Chicken)  बनाने की  विधि :

- अब एक बर्तन में चिकन, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, धनिया पत्ती ,गरम मसाला पाउडर, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस, हरा रंग डालें और मिलाकर 2 घंटे के लिए रख दें।
- तय समय बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मीडियम आंच में रखें।
- तेल के गरम होते ही इसमे साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
- मिर्च तड़कने के बाद तेल में मैरिनेट किया चिकन डालकर 5 से 7 मिनट तेज आंच पर भूनें।
- इसके बाद इसमें काजू-बादाम का पेस्ट, तली प्याज का पेस्ट , हरे टमाटर का पेस्ट और गरम मसाला डालकर मिलाएं और 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें नमक डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकाएं।
- तैयार है हैदराबादी ग्रीन चिकन।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…