24 घण्टे ऑनलाइन

अमेरिकन आइडल की सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके पति की हत्या, में मिले दोनों के शव

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लाॅस एंजिल्स में मशहूर रियलटी शो ‘अमेरिकन आइडल’ कार्यक्रम की संगीत सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके संगीतकार पति थॉमस डेलुका की अज्ञात हमलावारों ने हत्या कर दी। द हॉलीवुड रिपोर्टर ने यह जानकारी दी।…

24GhanteOnline
July 16, 2025
1 min read

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लाॅस एंजिल्स में मशहूर रियलटी शो ‘अमेरिकन आइडल’ कार्यक्रम की संगीत सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके संगीतकार पति थॉमस डेलुका की अज्ञात हमलावारों ने हत्या कर दी।

द हॉलीवुड रिपोर्टर ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार संगीत रियलिटी सीरीज़ की दिग्गज केय 2009 से लेकर वर्तमान समय तक अमेरिकन आइडल से जुड़ी हुयी थी।

इस बीच लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि एनकिनो में पुलिस अधिकारी को दोनों के शव तब मिले जब उनके घर पर वेलफेयर चेकिंग के लिए पहुंचे थे।

अधिकारियों के मुताबिक घर में घुसते ही उन्हें दंपति के शव मिले जिन्हें संभवतः गोली मारी गयी थीं।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने दंपति की पहचान की पुष्टि किये बिना बताया कि मामले की जाँच जारी है। पुलिस ने अभी तक इस दोहरे हत्याकांड की जाँच के सिलसिले में पकड़े गये संदिग्धों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

रॉबिन केय की गिनती इस इंडस्ट्री के नामचीन लोगों में होती है। उन्होंने ‘द सिंगिंग बी’, ‘हॉलीवुड गेम नाइट’, ‘लिप सिंक बैटल’ और कई मिस यूएसए और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं जैसे कई अन्य प्रोडेक्शंस के भी म्यूजिक डिपार्टमेंट के लिए काम किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…