बिग बी ने अयोध्या में रियल एस्टेट में चौथी बार किया निवेश, खरीदी इतने करोड़ की जमीन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अयोध्या में बड़ा रियल एस्टेट निवेश किया है। उन्होंने यहां 40 करोड़ रुपये की कीमत वाली 25,000 वर्गफुट जमीन खरीदी है। यह उनका अयोध्या में चौथा निवेश है, जिससे साफ है…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अयोध्या में बड़ा रियल एस्टेट निवेश किया है। उन्होंने यहां 40 करोड़ रुपये की कीमत वाली 25,000 वर्गफुट जमीन खरीदी है। यह उनका अयोध्या में चौथा निवेश है, जिससे साफ है कि वह इस शहर को लेकर गंभीर लॉन्ग टर्म प्लानिंग कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की यह नई ज़मीन अयोध्या के हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट The Sarayu में स्थित है, जो कि सैकड़ों एकड़ में फैला एक लक्ज़री रेजिडेंशियल टाउनशिप प्रोजेक्ट है। इसे द हाउस ऑफ अभिनंदन लॉजिक्स द्वारा डेवलप किया जा रहा है और इसमें इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने बयान में कहा, “अयोध्या की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान ने मुझे यहां निवेश करने के लिए प्रेरित किया। मैं इस शहर के साथ अपने जुड़ाव को लेकर उत्साहित हूं और यहां एक खूबसूरत रिहायशी घर बनाने की योजना है।”
प्रोजेक्ट के डेवलपर्स का कहना है कि बच्चन का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना न केवल अयोध्या में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए बड़ी बात है, बल्कि इससे शहर की छवि को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सिन्हा ने कहा कि बच्चन जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति का भरोसा इस परियोजना की गुणवत्ता और दृष्टिकोण को दर्शाता है।
इससे पहले भी ले चुके हैं 3 जमीन
इससे पहले ‘पीकू’ स्टार Amitabh Bahchan ने बॉलीवुड निर्माता आनंद पंडित के स्वामित्व वाली एक रियल एस्टेट फर्म में भी 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। अयोध्या में उनके पिछले निवेशों में पिछले साल राम मंदिर उद्घाटन से पहले 4.54 करोड़ रुपये में खरीदा गया 5,372 वर्ग फुट का प्लॉट शामिल है। मिंट के अनुसार, अयोध्या रियल एस्टेट में उनकी रुचि की शुरुआत यहीं से हुई।
अयोध्या के बाहर बच्चन परिवार भी सक्रिय रूप से अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। 2023 में अमिताभ और बेटे अभिषेक बच्चन ने संयुक्त रूप से 25 करोड़ रुपये के 10 अपार्टमेंट खरीदे।
इतनी है नेटवर्थ
जया बच्चन ने पिछले साल राज्यसभा में अपनी घोषणा के दौरान खुलासा किया था कि कपल की कुल संपत्ति 1,578 करोड़ रुपये है। उनकी चल संपत्ति 849.11 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति 729.77 करोड़ रुपये है। इन संख्याओं में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
