बारिश में का मजा और बढ़ा देगी ये स्पेशल चाय, रेसिपी को खास बनाता है इसका तड़का
बारिश का मौसम शुरू होते ही सबसे पहला ख्याल मन में करारे पकौड़ों के साथ गर्मागर्मा चाय पीने का आता है। एक अच्छी चाय ना सिर्फ आपकी पूरे दिन की थकान मिटाती है बल्कि बरसात का मजा भी डबल कर देती है। रूटिन लाइफ में आपने कई…
बारिश का मौसम शुरू होते ही सबसे पहला ख्याल मन में करारे पकौड़ों के साथ गर्मागर्मा चाय पीने का आता है। एक अच्छी चाय ना सिर्फ आपकी पूरे दिन की थकान मिटाती है बल्कि बरसात का मजा भी डबल कर देती है। रूटिन लाइफ में आपने कई तरह की चाय का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या आपने कभी तड़के वाली चाय टेस्ट करके देखी है। जी हां, चाय का यह स्पेशल स्वाद पंजाबी के अमृतसर से आया है, जिसकी नाम है अमृतसरी तड़का चाय (Amritsari Tadka Tea) । अगर आप भी टी लवर हैं और दिन की शुरूआत करने से लेकर मानसून का मजा लेने तक, चाय पीने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं तो यकीन मानिए ये रेसिपी आपको बेहद पसंद आने वाली है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है अमृतसरी तड़का चाय (Amritsari Tadka Tea) ।
अमृतसरी तड़का चाय (Amritsari Tadka Tea) बनाने के लिए सामग्री-
-1 बड़ा चम्मच चायपत्ती
-2-3 इलाइची कुचली हुई
-मुट्ठी भर गुलाब की पंखुड़ियां
-1 कप दूध
-1 बड़ा चम्मच मक्खन
-1/2 कप पानी
अमृतसरी तड़का चाय (Amritsari Tadka Tea) बनाने का तरीका-
अमृतसरी तड़का चाय (Amritsari Tadka Tea) बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर रखकर उसमें पानी उबलने के लिए रखें। उसके बाद पैन में दूध और गुलाब की पंखुड़ियां डालें।
इसके बाद पानी और दूध को थोड़ी देर उबालने के बाद अब उसमें चाय पत्ती, कुटी हुई इलायची डालकर चाय को थोड़ी देर और पकाएं।
इसके बाद एक दूसरा पैन लें और उसमें चाय का तड़का तैयार करने के लिए सबसे पहले मक्खन के दो टुकड़े डालकर पिघला लें।
इसके बाद मक्खन में बादाम, काजू और काली मिर्च का पाउडर बनाकर हल्का भून लें। अब पहले से बनाकर रखी हुई चाय को तड़के में डाल दें।
आपकी टेस्टी अमृतसरी तड़का चाय (Amritsari Tadka Tea) बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म पकौड़ों के साथ सर्व करके चाय और मौसम दोनों का मजा लीजिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
