24 घण्टे ऑनलाइन

Amul ने दिया आम आदमी को राहत, इतना सस्ता हो गया दूध

Amul ने अपने दूध प्रोडक्ट की कीमतें घटाने का ऐलान कर दिया है। 26 जनवरी से पहले लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। कंपनी ने यह कीमत अपने तीन अलग-अलग दूध प्रोडक्ट पर कम किया हैं। इसमें अमूल गोल्ड, अमूल टी स्पेशल और अमूल फ्रेश…

24GhanteOnline
January 24, 2025
2 min read

Amul ने अपने दूध प्रोडक्ट की कीमतें घटाने का ऐलान कर दिया है। 26 जनवरी से पहले लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। कंपनी ने यह कीमत अपने तीन अलग-अलग दूध प्रोडक्ट पर कम किया हैं। इसमें अमूल गोल्ड, अमूल टी स्पेशल और अमूल फ्रेश शामिल हैं। इनकी कीमतों में 1 रुपए की कटौती की गई है। पहले अमूल गोल्ड 66 रुपए का था। अब यह 65 रुपए में मिलेगा।

वहीं Amul टी स्पेशल की कीमत 63 से 62 रुपए कर दिया गया है। वहीं अमूल ताजा पहले 54 रुपए में मिलता था। अब वह 53 रुपए में मिलेगा। यह कटौती केवल 1-लीटर पैक पर लागू होगी।

प्रोडक्ट का नाम  पुरानी कीमत  नई कीमत
अमूल गोल्ड            66                65
अमूल टी स्पेश         62                61
अमूल ताजा             54                53

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने इस बात की घोषणा की है। गणतंत्र दिवस से पहले लोगों के लिए यह बड़ी राहत वाली खबर है। कीमतों में कटौती के बाद कंपनी ने इसके पीछे का कोई कारण नहीं दिया है। अमूल पहली बार दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इस प्रकार की कटौती की है। अब ऐसा माना जा रहा है कि मदर डेयरी भी अपनी कीमतों में कटौती कर सकता है।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की भव्य कार्यक्रम की शुरुआत


साल 2024 के जून महीने में Amul ने अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया था। उसने अपने 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कीमत बढ़ाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें