24 घण्टे ऑनलाइन

व्यय वित्त समिति की बैठक में 210 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव…

24GhanteOnline
February 12, 2026
3 min read
व्यय वित्त समिति की बैठक में 210 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय-सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण लागत 64.94 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान करते हुए इसका नाम सिटी सेंटर चम्पावत रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इसमें यात्रियों एवं स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था तथा पार्किंग स्थल पर रोडवेज की बसों के साथ ही टैक्सी पार्किंग की भी व्यवस्था करने को कहा, ताकि आम जनता को अधिक सुविधा मिल सके।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत टिहरी मुख्यालय के माल रोड में फसाड कार्य, रेलिंग्स, पाथ, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण आदि के प्रस्तावित कार्यों हेतु 11.25 करोड़ रुपये की संस्तुति प्रदान करते हुए कहा कि इन कार्यों से आम जनमानस एवं पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी।

इसके अतिरिक्त व्यय वित्त समिति की बैठक में शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराये जाने हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 52.84 करोड़ रुपये, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स कार्य हेतु 12.15 करोड़ रुपये की संस्तुति प्रदान की गई।

जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एनएच-109 में पं. राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़, सिडकुल एवं आनंदपुर होते हुए एसएच-044 तक मार्ग के कि.मी. 5.000 से 12.255 तक पुनर्निर्माण कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को 23.12 करोड़ रुपये तथा किच्छा विधानसभा क्षेत्र के शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को 20.17 करोड़ रुपये की संस्तुति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) द्वारा कुम्भ मेला-2027 की व्यवस्थाओं के अन्तर्गत खड़खड़ी श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर सूखी नदी पर स्थित कॉजवे के स्थान पर डबल लेन सेतु निर्माण हेतु शहरी विकास विभाग को 13.22 करोड़ रुपये तथा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में मायापुर स्क्रैप चैनल पर दक्षद्वीप एवं बैरागी कैम्प को जोड़ने वाले पूर्व निर्मित सेतु के डाउनस्ट्रीम में 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर डबल लेन सेतु निर्माण हेतु शहरी विकास विभाग को 12.46 करोड़ रुपये की संस्तुति प्रदान की गई।

इस अवसर पर सचिव नितेश झा, पंकज कुमार पाण्डे, आर. राजेश कुमार, वी. षणमुगम, विशेष सचिव अजय मिश्रा, मेलाधिकारी सोनिका सहित विभिन्न विभागों के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें