24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्य सचिव ने लैंड पार्सल प्रोजेक्ट्स में भूमि के इष्टतम उपयोग के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में भूमि के इष्टतम उपयोग के लिए गठित अनुशंसा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी लैंड पार्सल…

24GhanteOnline
December 3, 2025
2 min read

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में भूमि के इष्टतम उपयोग के लिए गठित अनुशंसा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी लैंड पार्सल में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि के इष्टतम उपयोग के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि किसी भी लैंड पार्सल में प्रोजेक्ट्स शुरू करने से पहले जिलाधिकारी के अंतर्गत साईट सिलेक्शन कमेटी द्वारा लैंड पार्सल की अवस्थिति के अनुरूप सर्वोत्तम उपयुक्त प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़े लैंड पार्सल में विभिन्न उपयुक्त प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा सकते हैं। ऐसे में हॉलिस्टिक प्लान तैयार किया जाए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में समिति द्वारा विभिन्न लैंड पार्सल के लिए पूर्व में लिए गए निर्णय एवं कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

उन्होंने (Anand Bardhan) कहा कि विभिन्न विभागों के अधीन बहुत से ऐसे लैंड पार्सल हैं जिनका किसी भी प्रकार से प्रयोग नहीं हो रहा है अथवा बहुत कम उपयोग हो रहा है, परन्तु वह लैंड पार्सल किसी अन्य विभाग के किसी परियोजना के लिए अत्यधिक उपयुक्त भूमि हो तो विभागों भूमि हस्तांतरित की जा सकती है। उन्होंने इसके लिए विभागों को हॉलिस्टिक प्लान तैयार करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, युगल किशोर पंत, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं हरिद्वार और टिहरी के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें