मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों…
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।
इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
