गोवर्धन पूजा पर लगाएं श्रीकृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद, नोट कर लें बनाने की विधि
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) होती है. इस दिन अन्नकूट का प्रसाद बनता है और श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाया जाता है. गोवर्धन पर अन्नाकूट की सब्जी बनाने की परंपरा है. भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग भी लगाया…
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) होती है. इस दिन अन्नकूट का प्रसाद बनता है और श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाया जाता है. गोवर्धन पर अन्नाकूट की सब्जी बनाने की परंपरा है. भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग भी लगाया जाता है. गोवर्धन पूजा का दिन पर्वत की एक खास कहानी की याद दिलाता है.
दरअसल, द्वापर युग में इन्द्र देव के प्रकोप से बचाव के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर सभी ब्रजवासियों एवं जानवरों को भारी बारिश के कहर से बचाया था. इस दौरान ब्रजवासी अपने घरों में उपलब्ध सब्जियां लेकर आए और सभी को मिलाकर अन्नकूट की सब्जी तैयार की गई थी. तब से ही अन्नकूट के भोग की परंपरा चली आ रही है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
अन्नकूट सब्जी (Annakoot Sabji) बनाने की विधि:
अन्नकूट (Annakoot) की सब्जी बनाने के लिए आप सभी सब्जियां जैसे गोभी, गाजर, कद्दू, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, बैंगन, आलू, सिंघाड़ा, जिमीकंद यानि सूरन ले लें. अगर इतनी सब्जियां नहीं हैं तो मूली, गोभी और बैंगन से भी अन्नकूट की सब्जी तैयार की जा सकती है.
- 2 चमचे सरसों का तेल.
- अदरक- 4 इंच लम्बा पिसा हुआ
- हरी मिर्च- 4-6
- हींग- 4-6 पिंच
- 2-3 तेज पत्ता
- जीरा- दो छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- दो छोटा चम्मच
- धनियां पाउडर- 4 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 3/4 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- एक छोटा चम्मच
- नमक- 2/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां- 200 ग्राम (बारीक कटा हुआ).
अन्नकूट की सब्जी ( Annakoot Sabji) बनाने की विधि:
अन्नकूट (Annakoot) सब्जी तैयार करने के लिए सभी सब्जियों काटकर धोकर रख लें. सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करेंगे. हल्का गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, अदरक और हरी मिर्च डाल देंगे. 2 मिनट बाद धनिया, मिर्ची और हल्दी पाउडर डाल देंगे. करीबन 5 मिनट तक मसाला भूनने के बाद इसमें पानी डालना है.
पानी डालने के बाद मिश्रण को चलाते रहें जब तक इसमें तेल अलग ना दिखने लगें. इस दौरान आपको गैस लॉ फ्मेल पर ही रखनी है. इसके बाद इसमें तेज पत्ता डाल देंगे.
इसके बाद हम इसमें कटे हुए आलू और सिंघाड़े डालकर चला दें. 2 मिनट चलाने के बाद बाकि बची हुई सारी सब्जियां डालकर इसे अच्छे से मिला देंगे. इसके बाद स्वादनुसार नमक मिला देंगे.
बेहतर स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा सा काला नमक भी डाल सकते हैं. अब ऊपर से एक गिलास पानी डालकर सब्जी को लो फ्लेम पर ढककर पकने दें. बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें. 10-15 मिनट बाद जब सब्जी पर जाए तो चाट मसाला और धनिया से गार्निश करके भोग लगाएं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
