24 घण्टे ऑनलाइन

बिजली विभाग की धमकी के बाद अंसल ग्रुप को होश आया, बकाया पैसा देने को तैयार

लखनऊ। बिजली विभाग की धमकी के बाद अंसल ग्रुप (Ansal Group) को होश आया है। विभागीय नोटिस के बाद वह बकाया पैसा देने के लिए तैयार हुआ है। अंसल ग्रुप ने आज बकाया रुपयों की एक किश्त जमा कर बिजली विभाग से मोहलत मांगी है। पैसा…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

लखनऊ। बिजली विभाग की धमकी के बाद अंसल ग्रुप (Ansal Group) को होश आया है। विभागीय नोटिस के बाद वह बकाया पैसा देने के लिए तैयार हुआ है। अंसल ग्रुप ने आज बकाया रुपयों की एक किश्त जमा कर बिजली विभाग से मोहलत मांगी है। पैसा जमा करने की शर्त पर बिजली विभाग ने आज सुशांत गोल्फ सिटी की बिजली नहीं काटी। दरअसल, इस ग्रुप ने अंसल वासियों से पैसे लेकर बिल जमा नहीं किया।

इसके बाद बिजली विभाग ने पैसा जमा करने को लेकर अंसल ग्रुप (Ansal Group) को नोटिस जारी किया। विभाग ने 10 बजे तक का समय दिया था। इसने कहा है वह 10 बजे सुशांत गोल्फ सिटी की बिजली काट देगा। लोगों को होने वाली असुविधा के लिए अंसल ग्रुप जिम्मेदार होगा। इसके बाद इस ग्रुप को होश आया और बकाया पैसा देने के लिए तैयार हुआ।

गाजियाबाद में अंसल ग्रुप (Ansal Group)के खिलाफ FIR


रियल एस्टेट डेवलपर अंसल ग्रुप के खिलाफ गाजियाबाद में FIR दर्ज की गई है। इस ग्रुप पर धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई आरोप हैं। जीडीए के असिस्टेंट इंजीनियर ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोप है कि अंसल ग्रुप ने टाउनशिप नीति का उल्लंघन किया और (क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र) के डूंडाहेड़ा गांव में स्थित 99.75 एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे लोगों को बेच दी। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।

अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे: मुख्यमंत्री


दरअसल, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी मामले में अंसल बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके।

लखनऊ में अंसल बिल्डर पर मुकदमा दर्ज


लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सीएम के आदेश के बाद अंसल बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कराया। प्राधिकरण ने कहा कि अंसल ग्रुप ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लेंगे। किसी होम बायर के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। मैं आश्वस्त करता हूं कि अगर कोई सोचता है कि किसी गरीब व नागरिक का पैसा लेकर भाग जाएगा, तो उसे हम पाताल से भी लेकर आएंगे और सजा दिलाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें