अनुशासन, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ही यथार्थ राष्ट्रप्रेम : अनुज झा
लखनऊ। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सचिव/निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय एवं राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने रविवार को नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र और स्थानीय निकाय निदेशालय पर ध्वजारोहण किया।…
लखनऊ। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सचिव/निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय एवं राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने रविवार को नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र और स्थानीय निकाय निदेशालय पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलायी। उन्होंने अपने सारगर्भित, प्रेरक व भावपूर्ण सम्बोधन में कहा कि 'अनुशासन, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ही यथार्थ राष्ट्रप्रेम है। कार्य-संस्कृति में निष्ठा, कर्त्तव्यपरायणता व ईमानदारी से ही हम राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात् नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र व स्थानीय निकाय निदेशालय स्थित स्वाति सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वीर बलिदानियों, शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान सभागार में उपस्थित अधिकारियों- कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र को समर्पित सन्देश और गीत सुनाए। सचिव/निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय एवं राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों व दायित्वों का बोध करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी मिशन/योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करना है, यही नगर विकास विभाग का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयोजित स्वच्छ, दिव्य, भव्य और डिजिटल महाकुम्भ - 2025 में नगर विकास विभाग नोडल विभाग है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें इस विश्वस्तरीय आयोजन में स्वच्छता के मूल मंत्र को आत्मसात व अपने कर्त्तव्यों का बोध करते हुए श्रद्धालुओं को उच्च कोटि का अनुभव कराना है। महाकुम्भ हमें सेवा करते हुए पुण्य कमाने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अंगीकार को 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। हम सभी गर्वान्वित महसूस करते है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हमें अपने कार्यों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमें देश के सभी शिक्षकों को भी धन्यवाद करना है, क्योंकि उन्हीं की प्रेरणा और प्रयासों से हर पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जागृत हुई है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए देश को अग्रणी करने में अपना योगदान देना है।
'स्वच्छ रथ' झांकी ने किया महाकुम्भ - 2025 में स्वच्छता के लिए संकल्पित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छता के संदेश को जनजन तक पहुंचाने एवं स्वच्छ महाकुम्भ की संकल्पना को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की झांकी "स्वच्छ रथ" का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस को विधान भवन के सामने आयोजित कार्यक्रम में झांकी प्रदर्शनी में भव्य रूप से किया गया। झांकी में शुसोभित माँ गंगा, यमुना और सरस्वती की प्रतिमा से नदियों को पवित्र एवं निर्मल रखने में सभी के उत्तरदायित्व को प्रदर्शित किया गया।झांकी में साधु-संतों की प्रतिमाओं ने जनमानस से महाकुम्भ को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का आह्वान किया।
'स्वच्छ रथ' द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार, गीले और सूखे कचरे के लिये अलग-अलग डस्टबिन का प्रयोग, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया जाना, झांकी में लगे सफाई मित्रों का चित्र इस बात का द्योतक है कि साफ़-सफाई में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इनकी सक्रिय सहभागिता के बिना स्वच्छता कार्यों को धरातल पर नहीं उतारा जा सकता है। उन्होंने पूरी तन्मयता और सेवाभाव से स्वच्छता कार्यों के लिए समर्पित सफाई मित्रों को नमन किया और उन्हें साधुवाद भी दिया। साथ ही स्वच्छता के इस महायज्ञ में आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित करने की अपील की गयी।
एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका ‘स्वच्छता टाइम्स’ का किया अनावरण
गोष्ठी में सचिव/निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय एवं राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा, विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल जी, अपर निदेशक पशु कल्याण डॉ. असलम अंसारी, उपनिदेशक मती विजेता जी, उपनिदेशक डॉ. सुनील यादव सहायक निदेशक अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक (लेखा) अखिल सिंह, मुख्य अभियंता कमलजीत सिंह, बीएल गौतम, संदीप पांडेय, आशीष वास्तव समेत सभी मिशन के कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय परिवहन निदेशालय, वित्तीय संसाधन बोर्ड व अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
