24 घण्टे ऑनलाइन

पति प्रतीक यादव के निधन के बाद अपर्णा यादव का पहला पोस्ट, जानें क्या लिखा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की जानकारी और अंतिम संस्कार का विवरण उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने…

24GhanteOnline
May 14, 2026
2 min read
पति प्रतीक यादव के निधन के बाद अपर्णा यादव का पहला पोस्ट, जानें क्या लिखा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की जानकारी और अंतिम संस्कार का विवरण उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार तड़के उनके आवास पर हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की वजह से निधन हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे प्रतीक यादव अपने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे। घर के सहायक द्वारा सूचना दिए जाने पर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम वहां पहुँची, लेकिन शरीर में कोई हलचल न होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से 'डीप वेन थ्रोम्बोसिस' (खून का थक्का जमना) और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।

इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति… pic.twitter.com/VXIuLnUZN3


— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) May 13, 2026


राजनीति से दूर, परिवार के करीब


मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के विपरीत राजनीति में सक्रिय नहीं थे, हालांकि उनका परिवार भारतीय राजनीति में अत्यंत प्रभावशाली है। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रतीक को उनकी फिटनेस और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता था; वे अक्सर अपने पालतू कुत्तों के साथ तस्वीरें साझा करते थे।

10 साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी

प्रतीक और अपर्णा यादव का विवाह 4 दिसंबर 2011 को सैफई में एक भव्य समारोह में हुआ था। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे और लगभग 10 साल के रिलेशनशिप के बाद परिणय सूत्र में बंधे थे। उनकी दो बेटियाँ, प्रथमा और प्रतीक्षा यादव हैं। प्रतीक के असामयिक निधन से यादव परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…