24 घण्टे ऑनलाइन

इन तरीकों से लगाएं फेसपैक, चेहरे पर आएगी रौनक और चमक

खूबसूरती ऐसी चीज हैं जिसकी चाहत सभी को होती हैं। इसके लिए लड़कियों द्वारा अपने चेहरे पर बहुत मेहनत की जाती हैं। जिसमें से एक तरीका है फेसपेक (Face Pack) जिसके जरिये चेहरे को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जाता हैं। लेकिन…

24GhanteOnline
December 24, 2025
3 min read

खूबसूरती ऐसी चीज हैं जिसकी चाहत सभी को होती हैं। इसके लिए लड़कियों द्वारा अपने चेहरे पर बहुत मेहनत की जाती हैं। जिसमें से एक तरीका है फेसपेक (Face Pack) जिसके जरिये चेहरे को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जाता हैं। लेकिन फेसपेक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाता हैं जिससे की चेहरे पर निखार आये। अगर उन बातों को इग्नोर कर दिया जाए तो फेसपैक अपना असर अच्छे से नहीं दिखा पाते। तो आइये जानते हैं फेसपैक लगाने से जुड़े टिप्स के बारे में।

* फेस पैक (Face Pack) लगाने से पहले जो सबसे जरूरी चीज़ें हैं वह आपके चेहरे की सफाई, और इसके लिए आप कच्चे दूध को रुई में भिंगो कर या क्लींजिंग मिल्क से चेहरे को साफ कर लें। ताकि चेहरे की गंदगी निकल जाए।

* चेहरे की अच्छे से स्क्रब करें इससे आपके रोम छिद्र खुलते हैं और चेहरे की अंदरूनी तौर पर सफाई होती है। इतना ही नहीं स्क्रब करने से आपके चेहरे पर हुए ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड से छुटकारा मिलता है।

* कोई भी फेस पैक लगाने से पहले स्टीम ज़रूर लें। अगर आप चाहें तो स्टीम की जगह आप एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और इससे अपना चेहरा थपथपा कर हल्के हाथ से पोंछे। इससे आपके स्किन पोर्स खुल जाएंगे और फेस मास्क गहराई तक स्किन की सफाई करेग।

* फेसपैक को बिल्कुल सूख जाने के बाद हटाना, ऐसा करने से बचें। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और उसमें झुर्रियां जल्दी आती हैं। फेसपैक जैसे ही हल्का सूखने लगे, उसी वक्त चेहरे को गुनगुने पानी या फिर ताजे पानी से धो लें।

* फेसपैक हमेशा नहाने के बाद लगाएं। अधिकतर लोग नहाने से पहले ही फेसपैक लगाते हैं लेकिन ऐसा करने से बचें। नहाने से पहले फेसपैक लगाने से चेहरे की नमी कम होने लगती है। जबकि नहाने के बाद त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और फेसपैक चेहरे के अंदर तक पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाने का काम करता है।

* मास्क लगाने के बाद खीरे या आलू के टुकड़ों को आंखों पर रखें ताकि इनको शांति मिल सकें।

* फेसपैक को सीधे ब्रश से लगाने की बजाय इसे मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने से फेसपैक चेहरे की अंदरूनी सतह तक पहुंचकर काम करता है। 10 मिनट की मसाज देते हुए पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

* फेसपैक लगाने के बाद आंखें बंद करके थोड़ी देर रिलैक्स होकर बैठें। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा को आराम पहुंचता है। फेसपैक लगाने के बाद बातचीत करने से बचें क्योंकि इस तरह चेहरा सिकुड़ता है। यह सिकुड़न आपके चेहरे की त्वचा को ढीला कर देती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…