24 घण्टे ऑनलाइन

इस रक्षाबंधन पर अपने हाथों में लगाएं गुड़ की मेंहदी, जानें बनाने का तरीका

भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) आने वाला है। सभी घरों में इसकी तैयारियां शुरु हो गई होंगी। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें अपने हाथों पर मेंहदी (Mehndi) लगाती है। इसके लिए अगर आप वहीं मेंहदी कोन बाजार से लाने…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) आने वाला है। सभी घरों में इसकी तैयारियां शुरु हो गई होंगी। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें अपने हाथों पर मेंहदी (Mehndi) लगाती है। इसके लिए अगर आप वहीं मेंहदी कोन बाजार से लाने वाली है तो आज हम आपके लिए एक घर की बनी मेंहदी का ऑप्शन लाए है। जो बिल्कुल केमिकल फ्री और घर की बनी होगी। बाजार वाले मेंहदी के कोन से एलर्जी होने का खतरा रहता है। तो चलिए बताते है घर में गुड़ की मेंहदी (Jaggery Mehndi) बनाने का तरीका।

गुड़ की मेंहदी(Jaggery Mehndi) बनाने का सामान


गुड़ – 100 ग्राम
​मेहंदी पाउडर – 2 चम्मच
रोली, कुमकुम या सिंदूर – 1 चम्मच
लौंग – 30 ग्राम
चीनी – 50 ग्राम या (आधा गुड़)
मिट्टी का कटोरा
टिन का डिब्‍बा – 1

गुड़ की मेंहदी (Jaggery Mehndi) बनाने का तरीका


गुड़ की मेहंदी (Jaggery Mehndi)  बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पीसकर पाउडर बना लें।एक टिन का डिब्‍बा लें, उसमें गुड़ डालें और बीच में थोड़ी सी जगह बनाकर बीच में लौंग और चीनी डाल दें।अब चीनी और लौंग के ऊपर मिट्टी का कटोरा रखें।

अब इस कटोरी में कुमकुम डालें और इस टिन के डिब्बे को गैस पर रख दें और ऊपर पानी से भरा एक बर्तन रखें और इसे आटे की मदद से ढक दें।कुछ ही देर में टिन का डिब्बा अंदर से पूरी तरह गर्म हो जाएगा और उसमें से भाप निकलने लगेगी।

करीब आधे घंटे बाद यह भाप पानी में बदल जाएगी और कटोरे में इकट्ठा होने लगेगी।जब आपको लगे कि यह भाप पूरी तरह खत्म हो गई है तो अब कटोरे में जमा हुए पानी में मेहंदी मिलाएं।

आपकी गुड़ वाली मेहंदी (Jaggery Mehndi) तैयार है। इसे आप गाड़ा करने के लिए मेहंदी पाउडर का इस्तेमाल करके कोन में भर कर लगा सकती है।

अगर पतला ही रखना है तो एयरबड्स की मदद से अपने हाथों पर अपनी पसंदीदा मेहंदी डिजाइन लगा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…