24 घण्टे ऑनलाइन

रात को चेहरे पर लगाएं ये तेल, मिलेगी बेदाग निखरी त्वचा

मानसून (Monsoon) के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन निखरी (Glowing Skin) और बेदाग दिखे। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं 3 ऐसे तेलों (Oil) के नाम और लगाने के तरीके, जिनसे आपके…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

मानसून (Monsoon) के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन निखरी (Glowing Skin) और बेदाग दिखे। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं 3 ऐसे तेलों (Oil) के नाम और लगाने के तरीके, जिनसे आपके चेहरे पर चमक आएगी और दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगे। इन तेलों का इस्तेमाल रात में सोने से पहले चेहरे पर करें और सुबह उठकर अपना चेहरा साफ करें। रात के समय स्किन रिपेयर मोड में होती है तो ये तेल आपकी त्वचा को रिपेयर करने का काम करेंगे।

चेहरे की चमक के लिए कौन सा तेल (Oil) सबसे अच्छा है?


नारियल का तेल (coconut oil)


नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन पर मॉइश्चराइजर की तरह ही काम करता है और हाइड्रेट रखता है। रात में चेहरे को अच्छे से साफ करें और सोने से पहले नारियल का तेल लगाएं। रातभर नारियल तेल लगा रहने दें, इससे इससे स्किन अच्छी होती है और दाग भी कम होते हैं।

बादाम तेल (Almond oil)


बादाम का तेल चेहरे पर दवा की तरह काम करता है। विटामिन ए, बी और ई से भरपूर बादाम का तेल स्किन को निखारता है और दाग धब्बे कम करता है। सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें और इससे अच्छे से 5 से 10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद तेल को चेहरे पर रातभर के लिए लगा रहने दें।

जैतून का तेल (olive oil)


जैतून का तेल विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये तेल बिल्कुल परफेक्ट होता है। जैतून के तेल का चेहरे पर इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती हैं और निखार आता है। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण इस तेल का इस्तेमाल एंटी-एजिंग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।