24 घण्टे ऑनलाइन

डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुजरते हुए सेना की कैस्पर (Army Vehicle) गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 4 जवान शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हुए हैं। सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से…

24GhanteOnline
January 22, 2026
1 min read
डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुजरते हुए सेना की कैस्पर (Army Vehicle)  गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 4 जवान शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हुए हैं। सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है। कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी (Army Vehicle)  सड़क से फिसल गई। घटना के तुरंत बाद, बचाव और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। घायल सैनिक को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है, जहां तीन सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सेना के वाहन (Army Vehicle)  में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंची पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहा थे, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क से फिसल गई, जिसके बाद वह 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।