नाली खड़ंजा बनवाने नहीं आया..., बोले मेरठ सांसद अरुण गोविल
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल (Arun Govil) को हर कोई भगवान राम के किरदार के रूप में पहचानता है। यही कारण है कि वे ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक और घोषणा की है, जिसके…
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल (Arun Govil) को हर कोई भगवान राम के किरदार के रूप में पहचानता है। यही कारण है कि वे ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक और घोषणा की है, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अरुण गोविल ने कहा कि वे ‘घर घर रामायण’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत वो 5 साल में 11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे।
लोग कहते हैं कि मेरी सड़क बनवा दो, श्मशान की दीवार बनवा दो, नाली ठीक करवा दो। पानी की व्यवस्था करवा दो। लोगों की मांगें अपनी जगह ठीक हैं। लेकिन, मैं ये नहीं मानता हूं कि मैं सिर्फ इन चीजों के लिए आया हूं। मेरी जो शुरुआत है, वह घर-घर में आने वाले श्रीरामचरितमानस से है।
11 लाख रामायण बांटेंगे गोविल (Arun Govil)
अरुण गोविल (Arun Govil) ने कहा वो 5 साल में देश में 11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे। घर-घर रामायण अभियान के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा है। 22 जनवरी को किठौर और हापुड़ से वे इसकी शुरुआत होन जा रही है। उन्होंने कहा कि रामजी की कृपा से वो ऐसा कर पाएंगे। श्रीरामचरितमानस पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। श्रीरामचरितमानस हमारी धरोहर है।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस जो हमें देती है, वह हमें लेना नहीं आता है। जिंदगी में सुखी रहने के लिए पॉजिटिवनेस बहुत जरूरी है। रामायण को 10 प्रतिशत भी जीवन में उतार लें तो कल्याण होगा।
हर भाषा में मिलेगी रामायण
खास बात ये है कि सांसद अरुण गोविल (Arun Govil) चाहते है गैर सनातनी भी इस को पढ़े उनके लिए भी श्री रामचरितमानस है। इसलिए अरुण गोविल ने वेबसाइट भी बनवाई है, और उस वेबसाइट के माध्यम से कोई भी जरूरत के हिसाब से श्री रामचरितमानस मंगवा सकता है। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि हर भाषा में वह ऐसे जरूरतमंदों को रामायण उपलब्ध कराएंगे।
मौनी अमावस्या पर करें राशिनुसार उपाय, दूर हो जाएगी ग्रहों की परेशानी
रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का जन्म मेरठ में ही हुआ है। उनके पिता चंद्रप्रकाश गोविल मेरठ नगर पालिका से जलकल अभियंता थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
