कुछ दिनों में सिसोदिया के घर CBI की रेड होगी… अरविंद केजरीवाल ने फिर किया बड़ा दावा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली सीएम आतिशी जो को गिरफ्तार…
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली सीएम आतिशी जो को गिरफ्तार किया जाएगा और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के यहां रेड पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई की रेड होगी।
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि बीजेपी दिल्ली में चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। सीएम ने इससे पहले कहा था कि मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी केस में फंसा कर गिरफ्तार करने की प्लानिंग चल रही है। ये लोग महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। ये लोग फर्जी केस के जरिए आतिशी को गिरफ्तार कर सकते हैं।
इससे पहले भी किया था कुछ ऐसा ही दावा
हालांकि, ये दूसरा मौका है जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ इस तरह का दावा किया है। सीएम पहले भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुई कार्रवाईयों और गिरफ्तारियों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। दिल्ली आबकारी मामले में सीएम समेत कई नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, अधिकतर नेताओं को अदालत से जमानत मिल चुकी है।
फर्जी वोटर लिस्ट के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
दूसरी ओर से केजरीवाल ने फर्जी वोटर आईडी के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और हटाने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सीईसी को साक्ष्य पेश करते हुए और मिलने के लिए समय मांगते हुए यह पत्र लिखा है।
दरअसल, फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। बीजेपी ने कुछ तथ्यों के आधार पर दावा किया है कि राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने कुछ सीटों पर ऐसे लोगों के नाम को वोटर लिस्ट में शामिल कराया है जो कि दिल्ली के रहने वाले ही नहीं है। बीजेपी ने एक सवाल यह भी उठाया है कि दिल्ली में जब विधानसभा चुनाव होते हैं तभी वोटरों की संख्या क्यों बढ़ती है? अगर शहर के वोटर बढ़ रहे हैं तो फिर लोकसभा चुनाव में भी ऐसा दिखना चाहिए, लेकिन उस समय ऐसा कुछ नजर नहीं आता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
