'... हिम्मत कैसे हो जाती है वोट मांगने की?', अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि 2041 का मास्टर प्लान अभी तक नोटिफाइ नहीं किया गया है। इससे विकास रूक गया है। 38 मिनट का भाषण दिया। इसमें 29 मिनट उन्हें गालियां दीं। आशा करते हैं कि अगली बार दिल्ली की सभा में वह बाकी मिनट पर मुद्दों पर बात करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली को साहिबाबाद से जोड़ने वाली RRTS का उद्घाटन हुआ। जनकपुरी से कृष्णा पार्क मेट्रो का उद्घाटन हुआ। रिठाला मेट्रो सोनीपत का शिलान्यास हुआ। दिल्ली वालों को शुभकामनाएं।
हमने दिल्ली की जनता के लिए काम किया
उन्होंने (Arvind Kejriwal) कहा किआज के ये उद्घाटन दिखाते हैं कि आप केवल दिल्ली के लिए काम करती है।मैं, मनीष, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल भेजा गया। हमने अपने ऊपर हुए अत्याचार को मुद्दा नहीं बनाया। अगर हम इसे दिल पर लेते तो ये उद्घाटन नहीं होते, लेकिन हमने दिल्ली की जनता के लिए काम किया। दिल्ली के विकास को पार्टी से ऊपर रखा है।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा किआज का उद्घाटन दिखाता है कि हमने दिल्ली के लिए काम कराने के लिए पैर पकड़े। कभी-कभी संघर्ष भी करना पड़ा। हम लोगों के काम कराने के लिए कुछ भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 38 मिनट बोले, 29 मिनट दिल्ली के लोगों और हमें गाली दी। 2020 का में संकल्प पत्र लाया था। 2020 में पीएम मोदी ने जो वादे किए थे, वो कब पूरे होंगे। कहा था कि धारा 81 और 33 खत्म करेंगे, लेकिन अभी तक नहीं हुआ।
‘आप-दा’ वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किएः PM मोदी
केजरीवाल ने कहा कि अगली बार जब भाषण देने आए तो इस विषय पर भी कुछ बोलें। दिल्ली के किसानों को दिल्ली देहात में जमीन दी गयी थी, लेकिन अभी तक मालिकाना हक नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि DDA ने अभी तक अधिग्रहण की गई जमीन के बदले प्लाट नहीं दिए गए। 2041 मास्टर प्लान अभी तक नोटिफाई नहीं किया गया। लैंड पूलिंग पालिसी 2018 में घोषित हुई थी, लेकिन अभी तक इम्पलीमेंट नहीं की।
उन्होंने कहा कि काम नहीं किया, हिम्मत कैसे हो जाती है वोट मांगने की? काम बताओ। ये सारे काम आपको करने थे क्यों नहीं किये? सिर्फ केजरीवाल को गाली देते हो। प्रधानमंत्री झूठ बोल कर जाते हैं। दिल्ली देहात के लोग कहते हैं। सीवर साफ किये हैं और करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
