24 घण्टे ऑनलाइन

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को दिवाली के दौरान अपने गृह नगर जाने की अनुमति दे दी है। अदालत ने उन्हें परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाने के लिए…

24GhanteOnline
October 26, 2026
2 min read
आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को दिवाली के दौरान अपने गृह नगर जाने की अनुमति दे दी है। अदालत ने उन्हें परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाने के लिए लखीमपुर खीरी जाने की छूट दी है। यह अनुमति पहले से तय शर्तों के अधीन होगी।

आशीष मिश्रा 2021 में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। हालांकि, जमानत की शर्तों के तहत उन्हें अपने गृह नगर जाने की अनुमति नहीं थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने त्योहार के मद्देनजर उन्हें सीमित राहत दी है।

सुनवाई में जज के तबादले का मुद्दा उठा

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने संबंधित जज के तबादले को सकारात्मक कदम बताया। वहीं, आशीष मिश्रा के वकील ने इसे सामान्य तबादला बताया।

इससे पहले प्रशांत भूषण ने निचली अदालत के जज के रवैये पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एक चश्मदीद गवाह ने बीमारी का प्रमाण पत्र दिया था, इसके बावजूद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। प्रशांत भूषण ने निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए जज बदलने की मांग भी की थी।

131 गवाहों में 90 के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले में कुल 131 गवाह हैं और अब तक 90 के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जज के कामकाज को लेकर उठाए गए सवालों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद मामले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला हुआ।

अदालत ने आशीष मिश्रा को दिवाली पर घर जाने की अनुमति देते हुए पहले से लागू शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है। उन्हें निर्धारित तारीख तक वापस लौटना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…