24 घण्टे ऑनलाइन

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

24GhanteOnline
October 21, 2026
2 min read
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीत लिए। F46 कैटेगरी में सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि मोहम्मद यासर और परवीन ने भी भारत की झोली में मेडल डाले।

21 अक्टूबर को आइची-नागोया में आयोजित मुकाबले में सचिन खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने 15.87 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पैरा गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सचिन के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने पिछले पैरा गेम्स में भी इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार उन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इससे पहले वह पेरिस पैरालंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर भी देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

यासर और परवीन ने भी जीते मेडल

शॉट पुट की F46 कैटेगरी में भारत का दबदबा देखने को मिला। मोहम्मद यासर ने अपने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर मेडल जीता। वहीं, परवीन ने 14.94 मीटर की दूरी तय करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह इस स्पर्धा के तीनों पदक भारतीय खिलाड़ियों को मिले।

भारत की मेडल टैली में हुआ इजाफा

इस प्रदर्शन के बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 12 हो गई। इससे पहले प्रवीण कुमार ने हाई जंप और आयुष वर्मा ने F53 कैटेगरी के शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, राकेशभाई भट्ट ने T37 कैटेगरी की 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

महिलाओं की पावरलिफ्टिंग में 67 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में कस्तूरी राजमणि ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों ने प्रतियोगिता में देश के प्रदर्शन को और मजबूत बनाया। सचिन खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन इस दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 24 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर…