24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली को UP बना रही BJP... आतिशी ने दावा किया

नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी (Atishi) ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने PC के दौरान बीजेपी पर हमला बोला और बिजली कट को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए। उन्होंने…

24GhanteOnline
February 13, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी (Atishi) ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने PC के दौरान बीजेपी पर हमला बोला और बिजली कट को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, पिछले तीन दिनों से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से लंबे पावर कट्स की शिकायतें आ रही हैं, जिनमें मोहन गार्डन, सनलाइट कॉलोनी, राधेपुर, विकासपुरी, आनंद परबत, मलकागंज, तिलक नगर, उत्तमनगर विकास नगर एक्सटेंशन आदि इलाके शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लोग सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं कि संगम विहार में 6 घंटे से ज्यादा के पावर कट हुए हैं। उन्होंने BSES, TATA Power की ऑनलाइन शिकायतें के डेटा आधार पर कहा कि, तीन दिन में पॉवर सेक्टर का चौबीस घंटे की बिजली सप्लाई का कोलैप्स होना ये दिखाता है कि आम आदमी पार्टी सरकार 24 घंटे मॉनिटरिंग करती थी और अब नहीं हो रहा है।

इन्वर्टर खरीदने को मजबूर लोग


आतिशी (Atishi) ने दावा किया कि लोगों को इन्वर्टर खरीदना पड़ रहा है। लोग कह रहे हैं कि तीन दिन में पता चल गया कि शायद हमसे गलती हो गई है, बीजेपी से दिल्ली की सरकार नहीं चला सकती।

आतिशी ने सवाल किया कि अगर ऐसा है, तो पीक डिमांड में क्या होगा? जब 8500 मेगावाट से ज़्यादा बिजली की डिमांड बढ़ जाएगी।

बीजेपी शासित में बिजली का बुरा हाल


आतिशी (Atishi) ने कहा कि बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है और जिन राज्य में बीजेपी की सरकार है उन राज्यों में बिजली का बुरा हाल है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है, जहां घंटो-घंटो पावर कट रहता है।

खेल मैदान से सोलर लाइट चोरी, पांच दिन पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन


उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोगों की सरकार और दूसरी तरफ बिना पढ़े लिखे, फर्जी डिग्री और गाली गलौज करने वालों की सरकार के बीच यही फर्क होता है और दिल्ली वालों को ये एहसास अब हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…