24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम को नहीं है अपने MLA's पर भरोसा..., दिल्ली के नए सीएम को लेकर आतिशी ने ली चुटकी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी (Atishi) ने बीजेपी के द्वारा चुनाव के नतीजों के 10 दिन बीतने के बाद भी सीएम का नाम ना फाइल होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव के…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी (Atishi) ने बीजेपी के द्वारा चुनाव के नतीजों के 10 दिन बीतने के बाद भी सीएम का नाम ना फाइल होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए 10 बीत गए हैं, लेकिन बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री पद का फैसला नहीं ले पाई है। उनके पास दिल्ली वालों के लिए कोई विजन नहीं है। प्रधानमंत्री जी को अपने 48 विधायकों में किसी पर भी भरोसा नहीं है।

आतिशी (Atishi) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा, दिल्ली के चुनाव के नतीजे के आए 10 दिन हो चुके हैं आज 17 तारीख है। 8 फरवरी को नतीजे आए थे, दिल्ली वालों को उम्मीद थी की 9 तारीख को भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी और 10 तारीख को शपथ ग्रहण होगा। उसके बाद दिल्ली वालों का काम शुरू होगा, लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई।

उन्होंने कहा कि आज 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन बीजेपी मुख्यमंत्री पद निर्णय नहीं ले पाई है। 48 विधायकों का एक ही काम है लूट-खसोट करना दिल्ली की जनता को लूटने दिल्ली के पैसे की बंदरबांट करना। दिल्ली की सरकार चलाने के लिए उनके पास एक भी व्यक्ति नहीं है, जिसे वह चयन करके मुख्यमंत्री बना सकें।

'पीएम को नहीं है अपने MLA's पर भरोसा'


आतिशी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपने 48 विधायकों में किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है इन 48 विधायकों में से एक भी विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता। अगर मुख्यमंत्री बनने लायक कोई नहीं है तो ये दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे। उनके पास दिल्ली वालों के लिए कोई विजन नहीं है।

पॉप सिंगर शकीरा की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट


बता दें कि हाल ही में दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान हुआ था और 8 फरवरी को नतीजे आए थे। नतीजों में बीजेपी ने प्रचंड बहुतम के साथ 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…