24 घण्टे ऑनलाइन

मीट का कारोबार करते हैं.... संगीत सोम पर सपा विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप लगाए

सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) और भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) के बीच तनातनी जारी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक अतुल प्रधान…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
मीट का कारोबार करते हैं.... संगीत सोम पर सपा विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप लगाए

सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) और भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) के बीच तनातनी जारी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संगीत सोम एक ओर तो मोइन कुरैशी के साथ मिलकर मीट का कारोबार करते हैं और फिर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार बताते हैं और हिंदू-मुस्लिम की सियासत करते हैं।

विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने संगीत सोम पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मीट का कारोबार करते हैं और मुस्लिम लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं और खुद को हिंदूवादी नेता दिखाते हैं। उन्होंने संगीत सोम को दो मीट कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कहा कि इनकी 12-15 कंपनियों हैं या तो ये डायरेक्टर हैं या इनकी पत्नी डायरेक्टर हैं या इनकी साली डायरेक्टर हैं। ऐसा तो नहीं है कि आप नए-नए हिंदू बने हैं।

इस दौरान अतुल प्रधान ने आरोपों को लेकर पत्रकारों को दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संगीत सोम की मीट फैक्ट्रियों से विदेशों में मीट की सप्लाई की जाती है। इसके अतिरिक्त वह शराब का कारोबार से भी गलत तरीके से करते हैं।

अतुल प्रधान (Atul Pradhan) की मांग


अतुल प्रधान ने सरकार से कहा कि इसके पहले संगीत सोम पर हमला हुआ था और गोलियां चलाई गई थी, लेकिन उस मामले का अभी तक पर्दा नहीं खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पिछले 11 सालों में सोम की सुरक्षा पर 66 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने मांग की कि उनकी सुरक्षा की समीक्षा होनी थी, क्योंकि उन्हें बांग्लादेश से धमकी मिली है, लेकिन यह सुरक्षा बचाने के लिए एक प्रोपगेंडा हैं। यह मामले खुलने चाहिए और उनकी सीबीआई जांच हो। वे सुरक्षा का इस्तेमाल करके जमीनों और गरीब लोगो के मकानों पर कब्जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इनकी संपत्ति की सरकार जांच करे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।