नाथूराम गोडसे से बेहतर थे..., अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया औरंगजेब का बखान
लखनऊ। इस समय पूरे देश में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने…
लखनऊ। इस समय पूरे देश में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर अटैक किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, नाथूराम गोडसे से बेहतर थे औरंगजेब।
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेता देश में नफरत का बीज बो रहे हैं, जिसके नाते हिंसा दर हिंसा ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे कहा, जो लोग यह कहते हैं कि औरंगजेब बहुत की हिंसक थे और उनको सबसे खराब बादशाह माना गया। मैं कहना चाहता हूं कि हो सकता है कि वो खराब रहे हो, लेकिन वो नाथूराम गोडसे से बेहतर थे। नाथू राम गोडसे ने इस देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। हम समझते हैं कि जो लोग दूसरों पर उंगली उठाते हैं उनको पहले अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए। तब दूसरों पर उंगली उठाने की कोशिश करनी चाहिए।
अबू आजमी ने बयान दिया
समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब एक क्रूर प्रशासक नहीं था और उसने कई मंदिर बनवाए।
औरंगजेब और मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने इसे एक राजनीतिक लड़ाई बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमारा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) (विश्व जीडीपी का) 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के शासनकाल के दौरान) सोने की चिड़िया कहा जाता था।
स्पेस स्टेशन पहुंची क्रू-10 टीम, घर वापसी को तैयार सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर
महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच जहां हर तरफ से औरंगजेब को लेकर बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने औरंगजेब की कब्र को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ऐलान किया है कि सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर औरंगजेब की कब्र का अंत होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
