24 घण्टे ऑनलाइन

आजम खान को बड़ी राहत, इस मामले में MP-MLA विशेष कोर्ट से मिली क्लीन चिट

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) को मुरादाबाद की MP-MLA विशेष कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2008 में थाना छजलैट क्षेत्र में जाम लगाने से संबंधित दर्ज मुकदमे से उन्हें बरी कर…

24GhanteOnline
September 16, 2025
2 min read

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) को मुरादाबाद की MP-MLA विशेष कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2008 में थाना छजलैट क्षेत्र में जाम लगाने से संबंधित दर्ज मुकदमे से उन्हें बरी कर दिया है। यह मुकदमा दरअसल 2020 में पंजीकृत हुआ था। लंबे समय से इस मामले की सुनवाई चल रही थी और मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान को क्लीन चिट दे दी।

जानकारी के मुताबिक, अब तक इस मामले में कुल 7 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। बचाव पक्ष की ओर से भी एक डिफेंस विटनेस को कोर्ट के सामने पेश किया गया था। तमाम बहसों और गवाहियों के बाद अदालत ने आजम खान को बरी करने का फैसला सुनाया।

हालांकि फैसले की कॉपी अभी अधिवक्ताओं के पास नहीं पहुंची है, पर अधिवक्ताओं का कहना है कि यह उनके लिए बड़ी कानूनी जीत साबित हुई है।

आजम खान (Azam Khan) और उनके समर्थकों पर दर्ज हुआ था मुकदमा


छजलैट थाना क्षेत्र में वर्ष 2008 में जाम लगाने को लेकर आजम खान (Azam Khan) और उनके समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में 2020 में उसी मामले को धारा 174A (गैरहाजिरी या फरारी) के तहत आगे बढ़ाया गया। इस मामले में मंगलवार को अदालत ने बड़ा निर्णय सुनाते हुए आजम खान को राहत दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…