24 घण्टे ऑनलाइन

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

रामपुर: जौहर ट्रस्ट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को ईडी की चार सदस्यीय टीम रामपुर जेल पहुंची, जहां पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ शुरू की गई। टीम उनके बयानों का सत्यापन करने के साथ…

24GhanteOnline
October 13, 2026
2 min read
आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

रामपुर: जौहर ट्रस्ट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को ईडी की चार सदस्यीय टीम रामपुर जेल पहुंची, जहां पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ शुरू की गई। टीम उनके बयानों का सत्यापन करने के साथ ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल कर रही है। अधिकारियों ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की है।

नसीर अहमद से सात घंटे तक पूछताछ

इससे पहले ईडी ने रामपुर की चमरौआ विधानसभा सीट से सपा विधायक नसीर अहमद खां से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। नसीर जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। इसी संबंध में उन्हें समन भेजकर बुलाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने ट्रस्ट के फैसलों में उनकी भूमिका, दान जुटाने और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों से जुड़े सवाल किए। शत्रु संपत्ति मामले में उनकी भूमिका को लेकर भी जानकारी मांगी गई।

बताया गया कि नसीर ने ट्रस्ट में अपनी भूमिका को लेकर कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए। ईडी ने उन्हें संयुक्त सचिव के पद से जुड़े दस्तावेजों के साथ दोबारा पेश होने के लिए कहा।

शत्रु संपत्ति मामले में भी नाम

नसीर अहमद के खिलाफ आजम खां के साथ शत्रु संपत्ति हड़पने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है। इस मामले में अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। पुलिस ने आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा, दोनों बेटों अदीब और अब्दुल्ला आजम, बहन निखत अखलाक तथा नसीर अहमद समेत सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

आयकर विभाग भी कर चुका है जांच

जौहर ट्रस्ट की जांच के सिलसिले में आयकर विभाग नसीर अहमद के ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है। अब ईडी की जांच में इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ट्रस्ट से जुड़े शहरयार खां से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। शहरयार पहले खुद को डमी ट्रस्टी बता चुके हैं। आजम खां से पूछताछ और अन्य संबंधित लोगों को बुलाने की तैयारी के बीच जौहर ट्रस्ट मामले की जांच आगे बढ़ रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…